{"_id":"60b7c55d8ebc3e29bf5f93fd","slug":"one-died-of-corona-11-people-found-infected-basti-news-gkp396670480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 11 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 11 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से एक की मौत, 11 लोग संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में बुधवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 11 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं पहले से संक्रमित 31 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दूसरी ओर ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए व्यवस्थागत ढांचे में लगातार सुधार किया जा रहा है। एल-थ्री के अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में मरीजों पर आरआरटी निगाह रखे हुए है। मरीजों की जांच में कोई गंभीर आने पर तत्काल उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है।
जिले में दवा व इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है, बल्कि ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। कोरोना के लिए स्थापित अस्पतालों में मरीजों की संख्या नियंत्रित हो गई है। इसके चलते यहां ऑक्सीजनयुक्त व बगैर ऑक्सीजन के बेड रिक्त हैं। बताया कि जिले में अब तक 539568 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 534961 की रिपोर्ट आ गई है, जिनमें से 523378 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
अब तक 11583 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 4607 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11084 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में 146 केस एक्टिव हैं। अब तक 318 लोगों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है।