{"_id":"625322ee7ebefb55d87c8a20","slug":"one-died-at-highway-basti-news-gkp432924786","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल
मुंडेरवा/बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला स्थित पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, दो अन्य को गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
कप्तानगंज क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर तीन लोग मुंडेरवा शुगर मिल जाने के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर पर गोली चौधरी (32) पुत्र रामचंद्र चौधरी निवासी हरपालपुर थाना हर्रैया, वीरेंद्र चौधरी (30) पुत्र रामचंद्र चौधरी निवासी जयपाल पुरवा कप्तानगंज और इसी थाना क्षेत्र के केवटहिया सलवाहनपुर निवासी रामभवन (40) पुत्र स्वर्गीय रामनाथ सवार थे। मुंडेरवा जाते वक्त फोरलेन पर मुंडेरवा थानांतर्गत खझौला के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर गोली चौधरी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेंद्र चौधरी और रामनाथ की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
------------------
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग विशेषरगंज बाजार से शनिवार देर शाम समान खरीद कर घर वापस जा रहे मोटरसाइकिल सवार को रामनगर, सूदीपुर संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल क पहचान थाना क्षेत्र के सांड़पुर भरोटिया गांव निवासी गंगाराम 45 वर्ष के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। संवाद