फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One day salary of 16 absentee teachers withheld

Basti News: गैरहाजिर 16 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
One day salary of 16 absentee teachers withheld
बस्ती। प्रेरणा पोर्टल से निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों के 16 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक गैरहाजिर मिले हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, 13 से 15 मई 2023 को 16 शिक्षक विद्यालय पर अनुपस्थित पाई गईं हैं। इनका निरीक्षण उनके व खंड शिक्षा अधिकारियों के स्तर से किया गया। अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों अथवा शिक्षामित्रों का गैरहाजिर दिन का मानदेय बाधित किया गया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार प्रेरणा पोर्टल के निरीक्षण में बनकटी की शांती यादव, संजय कुमार, चंद्रभान, गौर के वंदना शुक्ला, महेंद्र कुमार, बहादुरपुर के राम अजोर, रण विजय सिंह, साक्षी यादव, दिग्विजय सिंह, राधिका देवी, हरैया के राम श्याम, बस्ती सदर की प्रिया द्विवेदी, विक्रमजोज के उदयराज, कुदरहा के शबाना खातून, सरफरोज अहमद, रूधौली के बृजेश कुुमार यादव अनुपस्थित पाये गए हैं। बीएसए ने अनुपस्थित अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के वेतन-मानदेय को नो वर्क नो पे के आधार पर रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed