{"_id":"682cc9124cdc4f9ff5076984","slug":"one-crore-rupees-will-be-recovered-from-the-doctor-who-was-absent-from-duty-basti-news-c-207-1-bst1001-136905-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ड्यूटी से नदारद चिकित्सक से होगी एक करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ड्यूटी से नदारद चिकित्सक से होगी एक करोड़ की वसूली
Tue, 20 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. शमशुद्दोहा लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आए। विभाग ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने 22 अप्रैल से चिकित्सक की लगातार अनुपस्थिति के कारण उनसे सेवा नियमावली के अनुरूप बांड में निर्धारित एक करोड़ के धनराशि के वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग के अनुसार डॉ. शमशुद्दोहा की तैनाती जिले के पीएचसी मंझरिया में 28 अप्रैल 2015 को ही गई थी। नीट पीजी-2019 की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उन्हें रेडियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था। नवंबर 2022 में उनका कोर्स पूर्ण होने के बाद वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस पर 26 अक्तूबर 2024 को उन पर बांड की निर्धारित धनराशि एक करोड़ रुपये वसूलने की कार्रवाई शुरू हुई। इसके एक महीने बाद 26 नवंबर 2024 को वह उपस्थित हुए और पिता की बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी पर मौजूद न होने पर उन्होंने क्षमा याचना की। इसके बाद उनसे योगदान लिया जाने लगा।