{"_id":"6a737ddb2d8c5cd3f400551c","slug":"one-caught-with-a-knife-grp-makes-arrest-basti-news-c-207-1-bst1013-163755-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चाकू के साथ एक धराया, जीआरपी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चाकू के साथ एक धराया, जीआरपी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात में जीआरपी पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बस्ती बांकेलाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया व ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर जीआरपी चौकी प्रभारी सरोज प्रसाद, हेड कांस्टेबल बाल गोविंद गौड़, भीम प्रसाद व कांस्टेबल अमित कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी पूर्वी छोर के पास खड़े एक युवक से पूछताछ करने लगे तो वह पुलिस को देख घबराने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार ग्राम जंगल उन बउरहवा सरही, थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।