{"_id":"6457fa1b6a1e234c7a0d95c4","slug":"one-arrested-for-making-raw-liquor-in-majha-area-basti-news-c-7-1-156334-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माझा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माझा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार
Mon, 08 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
छावनी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाते आरोपी को किया गिरफ्तार।
विक्रमजोत। छावनी पुलिस ने रविवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 70 लीटर अवैध शराब, 25 सौ लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया व केमिकल बरामद किया है। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बाघानाला के माझा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक अवैध शराब व्यवसायी को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने को अयोध्या जनपद के रामजन्मभूमि थाना अन्तर्गत राजघाट निवासी राम बहादुर निषाद बताया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष के अलावा चौकी प्रभारी विक्रमजोत राजीव सिंह, एसआई गंगा यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव, राजू गुप्ता, रोहित कुमार, संजय यादव शामिल रहे।