फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One and a half thousand fare for 40 km journey

Basti News: 40 किमी सफर का डेढ़ हजार किराया वसूल करते चालक

Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand fare for 40 km journey
-शाम सात बजे के बाद ठूठीबारी जाने के लिए होती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी से जाने वाले यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। 40 किलोमीटर दूरी का सफर करने के लिए वाहन चालकों मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं दिन ढलने के बाद जरूरत पड़ने पर यहां से वाहन भी नहीं मिलता है। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए 1200 से 2000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लोगों की समस्याओं से परिवहन विभाग के जिम्मेदार बेखबर बने हैं।

रविवार शाम को जिला मुख्यालय जाने के लिए ठूठीबारी टैक्सी स्टैंड पर खड़े यात्री ऋषि कश्यप, आशुतोष, कन्हैया, विवेक आदि ने कहा कि इस सड़क पर रोडवेज बस की सुविधा तो है लेकिन यहां से शाम को सफर करने के लिए डग्गामार टैक्सी और ऑटो मिलती है। हालांकि जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय अक्सर आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानियों का फायदा उठाते हुए वाहन चालक उन्हें 40 किलोमीटर की सफर कराने के लिए 1200 से 2000 रुपये तक वसूल लेते हैं। जरूरत पड़ने पर दिन ढलते ही ठूठीबारी से जिला मुख्यालय के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं रहते हैं। ऐसे में उन्हें मोटी रकम चुकता कर वाहन बुक करना पड़ता है। वहीं परिवहन विभाग की ओर से लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का समाधान कराने का भी गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल बस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश प्रसाद ने कहा कि ठूठीबारी से शाम करीब पांच बजे आखिर बस जिला मुख्यालय के लिए निकलती है। हालांकि निचलौल से जिला मुख्यालय के लिए शाम करीब साढ़े छह बजे तक बस मिलती है। लोगों की समस्याओं को विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। निर्देश मिलने के बाद जल्द ही समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed