फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One and a half lakh rupees cheated in the name of sending abroad, accused fled with passport

Basti News: विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, अरोपी पासपोर्ट लेकर भागा

Tue, 03 Mar 2026 09:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees cheated in the name of sending abroad, accused fled with passport
नगर बाजार। थाना नगर क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी और पासपोर्ट लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुसमौर, थाना नगर निवासी उदयराज पुत्र सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जहागीर अंसारी पुत्र निजाम अंसारी, निवासी मोहल्ला अंसारी टोला बाधा वेस्ट चंपारन नगर बाजार में रोशन ट्रेवेल्स नाम से कार्यालय खोल रखा था। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उसने उदयराज से पासपोर्ट और 1.50 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का कहना है कि रुपये और पासपोर्ट लेने के बाद आरोपी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया और फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उदयराज ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पासपोर्ट और धनराशि दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed