{"_id":"624dd800ac2da73aac2a82a6","slug":"one-alternate-student-cought-from-examination-center-basti-news-gkp4324530185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज
पैकोलिया/गौर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुसहा परीक्षा केंद्र पर बुधवार सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा शख्स परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी और उसकी जगह परीक्षा दे रहे शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुसहा के प्रधानाचार्य कृष्ण विजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि श्री राम पियारे चौधरी इंटर कॉलेज एनडी रेहरवा थाना क्षेत्र कप्तानगंज के संस्थागत हाईस्कूल के परीक्षार्थी थाना कप्तानगंज के स्थान पर एक अन्य परीक्षार्थी सुबह पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते पकड़ा गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मैनेजर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी, छल कर अनुचित तरीके से परीक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।