{"_id":"68911553b0ec743a2201e2cc","slug":"on-the-last-monday-devotees-thronged-the-shiva-temples-har-har-mahadev-echoed-basti-news-c-207-1-bst1005-141473-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु..गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु..गूंजा हर-हर महादेव
Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ब्रह्म मुहूर्त लगने के बाद सुबह तीन बजे से ही शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज होने लगी थी। आस्था के जल से भोलेनाथ को नहलाने को शिवभक्त आतुर दिखे। दिनभर रूद्राभिषेक, मानस पाठ समेत धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।
मंदिर में महिलाएं, बच्चे, पुरुष हर किसी पर भक्ति का जुनून छाया रहा। सावन महीने में जिले के प्रमुख शिव मंदिर भ्रदेश्वरनाथ समेत विभिन्न शिवालयों पर भक्तो का तांता लगा रहा। सुबह पांच बजते-बजते मंदिरों के गर्भ गृह से लेकर परिसर तक श्रद्धालु भर गए। सड़कों पर भी उनका आना जाना पूरे दिन लगा रहा। जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन का दौर शाम तक चला। मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम श्रद्धालुओं से भरा रहा। यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने से श्रद्धालुओं को तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव एवं बोल बम की गूंज होने लगी। मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। दुबौला स्थित भारीनाथ मंदिर, तिलकपुर, बरवाधाम, कड़र, देवरिया माफी, शहर के कंपनीबाग शिवमंदिर में आस्था के बीच श्रद्धालुओं ने अक्षत, पुष्प, चंदन, गुलाल, दही, विल्वपत्र, दूध, भांग, धतूरा आदि पूजन सामग्रियों से भोलेनाथ का अभिषेक किया। घंटे बजते रहे, वहीं मंदिर परिसर में जगह-जगह अनुष्ठान भी चल रहे थे। श्रद्धालुओं की ओर से राम चरित मानस पाठ, भंडारा, रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रों के जाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहौल चौतरफा भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में प्रतिष्ठित शिवलिंग पर अटूट आस्था के साथ जल चढ़ाया गया। देवाधिदेव को खुश रखने के लिए लोगों ने अटूट श्रद्धा अर्पित की।