फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the complaint of the villager, DM formed a team to investigate the Gram Panchayat.

Basti News: ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने ग्राम पंचायत की जांच के लिए गठित की टीम

Sat, 13 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the villager, DM formed a team to investigate the Gram Panchayat.
गौर। डीएम अंद्रा वामसी ने एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने ग्राम पंचायत की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौर गांव में समतलीकरण, मेड़बंदी व पौध रोपण के साथ ही गलत जॉब कार्ड धारकों के नाम पर सचिव एवं ग्राम प्रधान के मिली भगत से बड़े पैमाने पर सरकारी धन के बंदर बांट करने की शिकायत गांव के सत्येंद्र कुमार सिंह ने शपथ पत्र के साथ डीएम से की है।
विज्ञापन

डीएम अंद्रा वामसी ने टीम गठित करते हुए उपायुक्त उद्योग विभाग एवं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता से 15 दिन के अंदर शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत गौर गांव की जांचकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार सिंह ने शपथ पत्र के साथ डीएम को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान व सचिव दोनों की मिलीभगत से गांव में जुलाई 2023 में सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण, किसानों के खेत का समतलीकरण, मेड़बंदी के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है।
विज्ञापन

गांव में कुछ ऐसे लोग हैं जो वृद्धा पेंशन धारक व दुकान चलाने वाले हैं। उनके जॉब कार्ड के नाम पर सरकारी धन निकाल लिया गया है।शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस समय समतलीकरण एवं मेड़बंदी का कार्य किया गया है। उस समय किसानों के खेत में धान व गन्ने की फसल लगी थी। ऐसे में फर्जी तरीके से धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed