फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   oldman death in road accident

वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Mon, 24 May 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
oldman death in road accident
वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मानिकचंद/बस्ती। बस्ती-बांसी मार्ग पर पैंड़ा पड़ाव के पास सोमवार की भोर में वाहन ने वृद्ध को चपेट में लेने के बाद करीब 75 फीट तक घसीट ले गया। हादसे में वृद्ध वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वाल्टरगंज पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिद्धार्थनगर जिले के थाना भवानीगंज के गांव भुईगांवा निवासी 70 वर्षीय हुसेने विगत कई वर्षों से वाल्टरगंज क्षेत्र के पैंड़ा पड़ाव पर अकेले रहते थे। सोमवार की सुबह करीब पौने चार बजे वजह नित्यक्रिया करके वापस लौट रहे थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

सड़क पर करीब 75 फीट तक उनके घसीटे जाने के निशान मिले हैं, जिसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चपेट में आने पर वह वाहन में फंस गए थे। हादसे की जानकारी मृतक हुसेने के दामाद चंद्रशेखर को जब मिली तो वह पत्नी, बच्चों के साथ मौके पर आए। तब तक वाल्टरगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। चंद्रशेखर, बेटी, बेटे मिठाई लाल व ग्राम प्रधान सुभाषचंद निरंकारी के सामने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक के चार बेटे हैं। उनमें से एक की मौत हो चुकी हैं। सभी बेटे भिक्षाटन कर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने के एसआई ललितकांत यादव ने दरियादिली दिखाते हुए वृद्ध के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। कफन, पन्नी, ग्लब्स और शव ले जाने के लिए ऑटो का भाड़ा भी दिया। मौजूद लोगों ने एसआई की इस दरियादिली की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed