फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old tender clerks were called, files were scrutinized

Basti News: बुलाए गए पुराने टेंडर बाबू...खंगाली गईं पत्रावलियां

Fri, 22 Aug 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Old tender clerks were called, files were scrutinized
बस्ती। विद्युत माध्यमिक कार्य मंडल कार्यालय में फर्जी दस्तावेज पर टेंडर हथियाने के मामले की छानबीन शुरू हो गई है। पत्रावलियां खंगाली गईं। बृहस्पतिवार को एसई कार्यालय में हलचल रही। चूंकि तत्कालीन एसई स्थानांतरित हो चुके हैं। उनकी जगह पर नए एसई रणजीत चौधरी को कार्यभार ग्रहण किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। इसी बीच फर्जी दस्तावेज पर टेंडर आवंटन का मामला सामने आ गया है। खबर है कि जांच में सहयोग के लिए तीन साल पूर्व निविदा पटल पर तैनात एक अनुभवी बाबू को बृहस्पतिवार को कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, एसई स्तर से निविदा में फर्जी हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र, बैलेंस शीट के जरिये आवेदन करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि एसई ने नहीं की है। लेकिन, निगम में दिन भर इसकी चर्चा रही। जिन चार फर्मों के प्रपत्र जांच में फर्जी मिले हैं, उनके नाम पूर्व में आवंटित निविदा की भी जांच शुरू हो गई है। शिकायत के आधार पर दो महीने पहले ही एक्सईएन माध्यमिक कार्य खंड की टीम ने निगम में कार्य करने वाली चार पुरानी फर्मों के प्रपत्रों के फर्जी होने की पुष्टि कर दी थी। लेकिन, इस मामले को दबाए रखा गया।
विज्ञापन

संबंधित फर्मों के नाम आवंटित उन्हीं निविदाओं को केवल निरस्त किया गया जिन पर कार्य शुरू नहीं हुआ था। इसके बाद मामला शांत हो गया। जानकारों की मानें तो इसमें निगम के तत्कालीन जिम्मेदारों की भी भूमिका संदिग्ध थी। टेंडर से पहले निविदा प्रपत्रों की जांच में लापरवाही होने के कारण ही टेंडर आवंटित हुआ। टेंडर आवंटन से पहले निविदा पटल पर ऑनलाइन हैसियत प्रमाण एवं अन्य प्रपत्रों की जांच की जाती है। यदि ऐसा हुआ होता तो शुरूआत में ही मामला पकड़ में आ जाता। तत्कालीन जिम्मेदारों को कार्रवाई से बचाने के लिए ही यह प्रकरण दबा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले की नए सिरे से जांच होने पर अब निविदा पटल से जुड़े लोग और ठेकेदार दोनों पक्ष कार्रवाई के रडार पर हैं। एसई रणजीत चौधरी ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट कर पाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फर्जी दस्तावेज पर टेंडर आवंटित किए जाने की मामला गंभीर है। एसई को नए सिरे से जांच के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए ठेकेदारों को भी नोटिस देने के लिए कहा गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी। -विजय कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed