{"_id":"6473a4975116bf59260d7e67","slug":"old-man-went-for-a-walk-in-the-morning-died-in-an-accident-basti-news-c-7-1-185083-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुबह टहलने निकले वृद्ध की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुबह टहलने निकले वृद्ध की हादसे में मौत
Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए ले गए। जिला अस्पताल से रेफर होकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिव मूरत यादव निवासी भंगुरा थाना कलवारी सुबह टहलने निकले थे। गंगऊपुर गांव के पास राम जानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चपेट मेंं ले लिया। वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उनके लड़के श्रीपत यादव उनको कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। श्रीपत यादव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सरजू नदी के माझा खुद घाट पर किया गया।