फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man injured in bee attack dies

Basti News: मधुमक्खियों के हमले में घायल वृद्ध की मौत

Fri, 09 Feb 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Old man injured in bee attack dies
हर्रैया। तेनुआ गांव के पास मनोरमा नदी के किनारे दाह संस्कार में शामिल होने गए एक वृद्ध पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को तेनुआ निवासी दशरथा पत्नी प्रहलाद का निधन हो गया था। मनोरमा नदी के किनारे गांव के लोग दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ गांव के मेघनाथ (68) भी घाट पर गए थे। दाह संस्कार चल ही रहा था कि दोपहर करीब दो बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड पहुंचा और मेघनाथ पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से घायल मेघनाथ को निजी वाहन से सीएचसी हर्रैया लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed