फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   oint Majistrate took action against Khanan

अमर उजाला इंपैक्ट: रवई नदी में अवैध खनन के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
oint Majistrate took  action against Khanan
रवई नदी में अवैध खनन के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के करीब रवई नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृतपाल कौर ने सोमवार कोे छापा मारकर कार्रवाई की। मौके पर मिले ट्रैक्टर व मिट्टी खनन मशीन को पकड़कर सीज करने के लिए पैकोलिया पुलिस को निर्देश दिया।
रवई नदी में अवैध मिट्टी खनन की खबर अमर उजाला ने 20 जून के अंक में ‘रवई नदी से चिकनी मिट्टी की अवैध खनन’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया को मौके का निरीक्षण करने भेजा। रवई नदी गोंडा जिले से निकलकर बस्ती में ग्राम पंचायत पैकोलिया पाली के राजस्व ग्राम सलहदीपुर से जिले की सीमा में प्रवेश करती है। इस पौराणिक नदी का जिले में अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। मई में नदी का पानी सूख जाने के बाद खनन माफिया की सक्रियता बढ़ गई। नदी की मिट्टी चिकनी होने के कारण बाजार में इसकी मांग अधिक है। मिट्टी को खनन माफियाओं के लिए फायदे का सौदा बनाने में पुलिस भी भरपूर सहयोग कर रही थी। लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार तक पुलिस जिस खनन को रोकने से पल्ला झाड़ रही थी सोमवार को प्रशासनिक दबाव में उसी को कार्रवाई करनी पड़ी। थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एक ट्रैक्टर और मिट्टी खनन मशीन को सीज कर दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि तहसील क्षेत्र में यदि कहीं अवैध खनन किया जा रहा है तो ग्रामीण इसकी सूचना सीधे तहसील को दें। मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed