{"_id":"66de1d7921299fb894018bf4","slug":"officials-covering-up-investigation-on-corruption-in-electricity-corporation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123474-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्युत निगम में भ्रष्टाचार पर जांच का परदा डाल रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्युत निगम में भ्रष्टाचार पर जांच का परदा डाल रहे अधिकारी
Mon, 09 Sep 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र में धन उगाही व बिना अनुमति ट्रांसफाॅर्मर लगाने का मामला
- जांच का आदेश देकर दोषियों की करतूतों पर डाला जा रहा परदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण निगम में अवैध लाइन, ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं से धन उगाही के मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शिकायत पर अधिकारी जांच का आदेश देकर अभियंताओं की करतूतों पर पर्दा डाल रहे हैं। मामलों की न ही जांच की जा रही है और न ही सख्त कार्रवाई हो रही है। इससे अवैध कार्यों में संलिप्त अभियंताओं व कर्मियों के हौसले बढ़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, रुधौली तहसील क्षेत्र के टिकरी गांव में 20 जुलाई को बिना स्वीकृति के पांच केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया। तब मामले की उपखंड अधिकारी ने जांच शुरू की। मगर, इसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के डेवाडीहा व अरबापुर में विभिन्न योजनाओं के दो ट्रांसफाॅर्मर बिना विभागीय अनुमति के हटाकर दूसरी जगह लगाने का मामला सामने आने के बाद वितरण खंड द्वितीय अधिकारी ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की आश्वासन शिकायतकर्ता को दिया। लेकिन अब तक जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इस बार में जब अधिशासी अभियंता से जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी से पूछिए। जबकि नियमानुसार, उक्त मामले में अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी जांच नहीं कर सकते हैं। दुबौलिया उपखंड अधिकारी रहे मनोज कुमार पर धन उगाही का आरोप करीब तीन माह पहले लगा था। तब मुख्य अभियंता ने जांच के लिए टीम का गठन किया था। लेकिन, अब तक जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची।