फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers should implement their own investment policy in the interest of entrepreneurs

Basti News: उद्यमियों के हित में स्वयं निवेश नीति लागू करें अधिकारी

Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Officers should implement their own investment policy in the interest of entrepreneurs
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र। - फोटो : BASTI
उद्यमियों के हित में स्वयं निवेश नीति लागू करें अधिकारी
विज्ञापन

बस्ती। शासन ने विसंगतियों को दूर करके उद्यमियों के विकास के लिए विशेष निवेश नीति को लागू किया है। सभी उपायुक्त उद्योग स्वयं निवेश नीति के आदेश को गंभीरता से लेते हुए उद्यमियों के हित में अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
ये निर्देश मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दिए। वह सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे। मंडल के अग्रणी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि उदारतापूर्वक ऋण आवेदनों का निस्तारण कराएं, जिससे उद्यमियों का हौसला बढे और निवेश की पूर्ति भी हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि बैंक के प्रतिनिधिगण ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण के रिपोर्ट की सूची देंगे। आयुक्त ने टोरेंटो गैस कंपनी कार्य स्थल पर समुचित साइनबोर्ड लगाने, कार्यस्थल की घेराबंदी करने, कार्य समाप्त होने पर तत्काल टाइल्स लगाकर स्थल को पूर्व की स्थिति में करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य को 15 जनवरी 2023 तक करा दिया जाए। बैठक का संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग गौरव मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन पत्रों के निस्तारण में बस्ती को ए श्रेणी 13 वीं रैंक, संतकबीरनगर को ए श्रेणी 49 वीं रैंक, जबकि सिद्धार्थनगर को ए श्रेणी तीसरी रैंक प्राप्त है।
इस मौके पर एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, उपायुक्त उद्योग बस्ती हरेंद्र प्रताप, संतकबीरनगर के राजकुमार शर्मा, सिद्धार्थनगर के दयाशंकर सरोज, सीओ अंशुमान मिश्र, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत एमके गौड़ आदि मौजूद रहे।

माफिया को चिह्नित कर होगी कार्रवाई : डीआईजी
डीआईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा में बाधक बनने वाले माफिया/रंगदारी वसूलने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उद्यमी उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी सूचना दे सकते हैं, अथवा ऐसी घटना को तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed