फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers met CMO for pending payments of Asha and Sangini

Basti News: आशा व संगिनी के लंबित भुगतान के लिए सीएमओ से मिले पदाधिकारी

Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officers met CMO for pending payments of Asha and Sangini
बस्ती। आशा एवं आशा संगिनी के समस्त बकाए के भुगतान के लिए बृहस्पतिवार को आशा संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम से मुलाकात की। मंडल संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कई अस्पतालों में आशा के मद में आने वाले प्रोत्साहन को समय से नहीं दिया जा रहा है। बताया कि सीएमओ और एसीएमओ से मिलकर ज्ञापन दिया गया और मामले का जल्द निराकरण की मांग की गई है। बताया कि एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता से इस संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सभी बकाए का भुगतान उपलब्ध बजट के सापेक्ष करने की मांग की गई। सीएमओ ने आश्वासन दिया गया जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकों के एमओआईसी जानकारी मांगी जाएगी। डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, मंडल उपाध्यक्ष कंचन राव, मंडल महामंत्री नीलम शुक्ला, जिला महासचिव मनोज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed