{"_id":"671bf3fb175621a4d901e474","slug":"officer-woke-up-after-scratching-verification-of-20-thousand-aadhaar-in-two-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126237-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुरेदने पर जागे अफसर, दो दिन में 20 हजार आधार का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुरेदने पर जागे अफसर, दो दिन में 20 हजार आधार का सत्यापन
Sat, 26 Oct 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन की घोषणा के अनुसार दीपावली पर मुफ्त उज्ज्वला गैस सिलिंडर के लिए ऑयल व गैस कंपनियों के विक्रय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। दो दिन के भीतर करीब 20 हजार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के आधार का सत्यापन करा दिया गया है।
इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। अब 17 हजार लाभार्थियों के आधार का सत्यापन बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली तक शत-प्रतिशत परिवारों को उज्ज्वला गैस सिलिंडर की सुविधा मिल जाएगी।
शासन ने दीपावली और होली पर लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन पहले जिले में उज्ज्वला योजना से आच्छादित दो लाख सात हजार 81 परिवारों के सापेक्ष एक लाख 68 हजार 436 परिवारों के आधार का प्रमाणीकरण हो सका था। जबकि 38 हजार 625 परिवारों के आधार का सत्यापन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में निशुल्क रिफिल का कार्य प्रारंभ हो गया है और सब्सिडी ट्रांसफर किया जाना प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही समस्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को निःशुल्क सिलिंडर दिया जाना सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
बताया कि विक्रय प्रबंधकों व गैस संचालकों ने आश्वासन दिया है कि जिले में अवशेष सभी नॉन एसीटीसी कनेक्शन-17859 को युद्ध स्तर पर कैंप कराते हुए जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत आधार का सत्यापन करवा दिया जाएगा। क