{"_id":"6acff31064bbc0c51d0bd224","slug":"obstacle-cleared-construction-of-vending-zone-begins-market-to-be-housed-in-a-single-complex-basti-news-c-207-1-bst1005-169421-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दूर हुई अड़चन...वेंडिंग जोन का निर्माण शुरू, एक परिसर में होगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दूर हुई अड़चन...वेंडिंग जोन का निर्माण शुरू, एक परिसर में होगा बाजार
विज्ञापन
बस्ती। शहर के पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने की योजना अब जमीन पर उतरने लगी है। भूमि स्वामित्व को लेकर जिला पंचायत और बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बीच चल रहा विवाद सुलझने के बाद दो स्थानों पर वेंडिंग जोन का निर्माण शुरू हो गया है।
बीएसए कार्यालय के पीछे और कंपनीबाग स्टेडियम गेट के पास बनने वाले इन बाजारों में करीब 400 पटरी दुकानदारों को जगह दी जाएगी। दुकानें तैयार होने के बाद नियमानुसार आवंटन और किराया निर्धारित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य पटरी कारोबारियों को स्थायी ठिकाना देने के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या कम करना है। वेंडिंग जोन में फास्ट फूड, चाय-पान, फल-सब्जी समेत अन्य छोटे कारोबारियों के लिए दुकानें बनाई जाएंगी। बीडीए दोनों स्थानों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। जिला पंचायत की आपत्ति के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों विभागों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद काम शुरू कराया गया।
-- -
1400 पटरी दुकानदार चिह्नित, दो स्थानों पर बनेगा बाजार
शहर में सर्वे के दौरान करीब 1400 पटरी दुकानदारों को चिह्नित किया गया है। इनमें से करीब 400 दुकानदारों को बीएसए कार्यालय के पीछे नॉर्मल बिल्डिंग ग्राउंड और कंपनीबाग स्थित शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में जगह देने की योजना है। बाजार तैयार होने के बाद दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए किराया भी तय होगा।
विज्ञापन
गांधीनगर, कंपनीबाग समेत शहर के विभिन्न बाजारों में सड़क किनारे दुकानें लगने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वेंडिंग जोन तैयार होने के बाद चिह्नित स्थानों पर पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों और मार्गों को नो वेंडिंग जोन घोषित कर वहां पटरी पर दुकान लगाने पर रोक लगाने की तैयारी है।
-
सात साल पहले भी चिह्नित हुए थे 16 स्थल
पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका ने करीब सात साल पहले शहर में 16 स्थानों पर वेंडिंग जोन चिह्नित किए थे। जीआईसी, जीजीआईसी के बाहर, फल अनुसंधान केंद्र की चहारदीवारी के बाहर और आईटीआई के पास दुकानों की नंबरिंग भी कराई गई थी। इसके अलावा कंपनीबाग में पिटू टेंट हाउस, सिंचाई विभाग के पास, बिजली उपकेंद्र के बगल, एसपी आवास के सामने और कोतवाली के सामने समेत अन्य स्थानों पर भी जगह चिह्नित की गई थी। नगर पालिका ने 12 स्थानों को नो वेंडिंग जोन भी घोषित किया था। इनमें गांधीनगर और रोडवेज के प्रमुख मार्ग शामिल थे। हालांकि, दुकानों का आवंटन नहीं होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी और चिह्नित स्थलों पर बाजार विकसित नहीं हो पाए। अब बीडीए के माध्यम से नई योजना पर काम शुरू हुआ है।
-
गांधीनगर में पार्किंग की योजना भी तैयार हो रही
गांधीनगर बाजार को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पार्किंग स्थल चिह्नित करने की प्रक्रिया में जुटी है। पहले चरण में टाउन क्लब का चयन किया गया है। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है, लेकिन अंतिम मंजूरी नहीं मिलने से निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा बीडीए की ओर से यहां शॉपिंग मॉल के साथ भूमिगत पार्किंग विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।
-
जिला पंचायत की आपत्ति के बाद दोनों विभागों के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। दुकानें बनने के बाद नियमानुसार आवंटन किया जाएगा। इससे पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित जगह मिलेगी और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। -कीर्ति प्रकाश भारती, सचिव, बीडीए, बस्ती