फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Obscene act with a girl at Vikramjot Dhaba, case registered

Basti News: विक्रमजोत ढाबे पर बालिका से अश्लील हरकत, केस दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Obscene act with a girl at Vikramjot Dhaba, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विक्रमजोत स्थित एक ढाबे पर खाना खाते समय लखनऊ के एक परिवार की बालिका के साथ अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की सीसीटीवी के जरिये पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दो जनवरी की रात 10:30 बजे कार से लखनऊ से गोरखपुर परिवार के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन

विक्रमजोत स्थित एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके। ढाबे के मुख्य हाॅल में पत्नी व नौ वर्षीय बेटी के साथ भोजन का ऑर्डर देकर आने का इंतजार करते समय एक शख्स नशे की हालत में उन लोगों की टेबल के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने बेटी के सामने गुलाब जामुन रखा और अश्लील हरकत करने लगा। यह देख पत्नी ने विरोध किया। पत्नी ने बाहर आकर घटना के बारे में उसे जानकारी दी। इसके बाद ढाबे से बाहर आकर आरोपी से उसकी हरकत के बारे में पूछा तो वह अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगा।

अकेले होने का फायदा उठाकर उसके अन्य साथियों ने उसे भगा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर छावनी थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात शख्स पर केस दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed