{"_id":"5845ab194f1c1b104f447baf","slug":"obc-s-like-pandora-s-box-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानुमती का पिटारा जैसा है पिछड़ा वर्ग:चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानुमती का पिटारा जैसा है पिछड़ा वर्ग:चौहान
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री फागू चौहान ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग भानुमती के पिटारे जैसा है। जो ताकतवर तो है, मगर बिखराव के कारण उसे वह लाभ नहीं मिल सका जो मिलना चाहिए था।
वह सोमवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के सामने स्थित विवाह मंडप में भाजपा की ओर से आयोजित महादेवा और बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, इसके बाद भी वह उपेक्षित है। इसका प्रमुख कारण आपस में बिखराव है। भाजपा ने हमेशा पिछड़ों की चिंता की है। प्रदेश को सबसे पहले पिछड़े वर्ग से कल्याण सिंह जैसा मुख्यमंत्री भाजपा ने दिया। पीएम नरेंद्र मोदी भी पिछड़े वर्ग के हैं। भाजपा ने पीएम से लेकर सीएम तक पिछड़ा वर्ग का बनाया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा को छोड़ सपा और बसपा ने पिछड़ों को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया। बेवकूफ बनाकर उनका वोट हासिल करने के बाद इन दलों ने कभी पिछड़ों की ओर मुड़कर नहीं देखा। बसपा के एजेंडे में पिछड़ा वर्ग तो है ही नहीं। वहीं सपा अब सैफई तक ही सीमित रह गई है। नोटबंदी पर कहा कि इससे किसी गरीब का नुकसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए गांव गांव तक पहुंचकर सभी वर्ग के लोगों को अपने आप से जोड़ना होगा। बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, असली लड़ाई उन्ही को लड़नी पड़ती है। पूर्व एमएलसी दयाराम चरौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए अनेक लाभकारी योजनायें शुरू की है। इनका लाभ लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2017 में जनता केंद्र की तरहं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनायेगी। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि नोट बंदी को लेकर हाय तौबा मचाने वाले लोग इस लिए परेशान है, क्योंकि उन्हे अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सबका साथ, सबका विकास भाजपा की सोच है।
भाजपा नेता प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने कहा कि सपा पूरी तरहं परिवार की पार्टी बन गई है। पिछड़ा वर्ग का जो भी अन्य नेता उसमें मजबूत होने लगता है पार्टी उसे बाहर का रास्ता दिखा देती है। केडी चौधरी ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। रामसिंह पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कल्याणकारी योजनाओं के कारण सबके प्रिय बन गए। राजेंद्र गौड़ ने केंद्र सरकार के योजनाओं की चर्चा की। भाजपा नेता कुंदनलाल लाल वर्मा, चंद्रशेखर मुन्ना, शरद सिंह रावत, वीसी पांडेय, रवि सोनकर, संजय चौधरी, रामसिंगार ओझा, सतीश सोनकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन ओमप्रकाश ठाकुर ने किया।
इस मौके पर महेश सिंह, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अनूप खरे, चतुर्गुन राजभर, गोवर्धन सोनकर, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पपी, राजेश द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, इंद्रावती गौतम, काजल, अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, रमेश अग्रहरि, अभिषेक राजभर, रामचरन चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, बलराम गौड़, अमृत वर्मा, विकास बरनवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अरुण विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।