फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nursing college built in medical college

Basti News: मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा नर्सिंग कॉलेज

Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
nursing college built in medical college
मेडिकल कालेज बस्ती - फोटो : BASTI
मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन

- शासन ने भवन निमार्ण के लिए 23.98 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई की सुविधा भी मिलेगी। शासन की ओर से वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराने का निर्देश जारी किया है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसिडको को सौंपा गया है।
विभाग के जिम्मेदार इस कॉलेज के निर्माण के लिए खाका तैयार करने में जुट गए हैं। भवन निर्माण की अनुमानित लागत 23.98 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। जिस पर शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

जिले के वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने की पहल की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से पढ़ाई कराकर नर्सिंग स्टाफ तैयार करेगा। यहां पढ़ाई करने वाले बच्चों को अपने ही कॉलेज में नौकरी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शासन ने गंभीरता दिखाते हुए बीते वर्ष के 30 दिसंबर को इन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण करवाने के लिए यूपी सिडको व उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड लखनऊ यानी कि यूपीआरएनएनएल को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।

---
सर्वे कर तैयार की जाएगी डीपीआर
यूपीसिडको बस्ती के एक्सईएन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के लिए जगह का सर्वे कर ड्राइंग तैयार किया जा रहा है। शासन ने निर्माण की मंजूरी दे दी है। आंगणन तैयाकर चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक के जरिए शासन को जल्द ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed