{"_id":"6fbc4dbd9f187ad671bff2273d6f87b1","slug":"nrc-will-open-in-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में अतिकुपोषित 22,740 बच्चों की बेहतरी के लिए जिला अस्पताल
विज्ञापन
में दस बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) बनेगा। दो लाख रुपये की लागत
से बनने वाले दस बेड के इस केंद्र में अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को रखा
जाएगा।
यहां पर इनको इलाज के साथ ही उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए पोषणयुक्त भोजन मिलेगा। एनआरएचएम के मिशन निदेशक के निर्देश पर जिला अस्पताल में दस बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र (न्यूट्रीशन रिहैबिलीटेशन सेंटर) की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
इसके लिए जिला अस्पताल के रैन बसेरा के पास के भवन में इसको स्थापित किया जाना है। इस केंद्र में अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। साथ ही न्यूट्रीशियन काउंसलर की सलाह के आधार पर उनको पोषण युक्त भोजन भी मिलेगा।
सीएमओ उपलब्ध कराएंगे स्टाफ
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आर केश का कहना है कि पोषण पुनर्वास केंद्र रैन बसेरा के पास स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। एनआरएचएम के तहत दो लाख के बजट से इसको स्थापित कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक और अन्य स्टाफ की तैनाती सीएमओ के स्तर पर होनी है। बाकी केंद्र की स्थापना का कार्य शुरू किया जा रहा है। चिकित्साधिकारी सहित अन्य स्टाफ के मिलते ही बहुत ही जल्द इसको शुुरू करा दिया जाएगा।