फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now there will be no hesitation on Munderwa Overbridge

Basti News: मुंडेरवा ओवरब्रिज पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

Tue, 24 Oct 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no hesitation on Munderwa Overbridge
सुधारीकरण के लिए 32.58 लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिला अस्पताल से ओड़वारा होकर मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर स्थापित रेलवे ओवरब्रिज की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी है। राहगीरों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। विभाग ने इसके लिए 32.58 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस पर शासन ने मंजूरी देकर धन जारी कर दिया है। निविदा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही काम चालू होने की उम्मीद है।

बस्ती-कांटे मार्ग पर जिला अस्पताल से लेकर मुंडेरवा-कांटे तक की सड़क का नवीनीकरण करने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने रेलवे ओवरब्रिज की हालत सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। 20 किमी लंबे इस मार्ग के 17वें किमी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर राज्य सेतु निगम ने करीब 13 साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। समय-समय पर पीडब्ल्यूडी पैच आदि का कार्य कराता रहता था, लेकिन इसके रंगरोगन पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नतीजतन ओवरब्रिज की हालत दिन ब दिन जर्जर होती चली गई। जबकि इस मार्ग से संतकबीरनगर समेत बस्ती जिले के पूर्वी छोर के करीब एक हजार गांवों के राहगीरों का मंडल मुख्यालय पर सीधा आवागमन होता है। ओवरब्रिज की जर्जर हालत को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने सहायक अभियंता यूसी विश्वकर्मा व अवर अभियंता हरे राम की टीम से सर्वे कराकर 32 लाख 58 हजार रुपये का आगणन शासन को भेज दिया था, जिसे शासन ने स्वीकृति देकर धन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जल्द शुरू हो जाएगा काम
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मुंडेरवा ओवरब्रिज के मरम्मत व रंगरोगन के लिए शासन से धन जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही काम चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed