{"_id":"576592714f1c1b515911c53b","slug":"now-the-time-of-reply-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जवाब देने का वक्त है : आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जवाब देने का वक्त है : आदित्यनाथ
basti
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आज हिंदू पेरशान हैं। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा हिंदुत्व और हिंदू के साथ है। कानून को हाथ में न लें। इजराइल से प्रेरणा लेना होगा। अब वक्त आ गया है कि भारत को संकल्प लेकर आततायियों को जवाब देना होगा। ये बातें गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने डाक बंगले पर एक सभा में कहीं।
महंत आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना कांड की पुनरावृत्ति न हो, इसेे रोकने के लिए तैयार रहना होगा। सत्याग्रह सज्जनों को समझाने के लिए प्रतीकात्मक विरोध है। जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम ने रावण को संदेश दिया था उसी तरह ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। देश में कश्मीर से हिंदूू पलायन कर गए। कैराना अभी ताजा उदाहरण है। इससे पूर्व सक्सेरिया इंटर कॉलेज में चल रही राम कथा में कहा कि पलायन सहिष्णुता की देन है। श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए, निषाद राज को गले लगाया। वक्त आने पर श्रीराम जैसे सज्जन महापुरुष ने रावण जैसे आततायी से निपटने के लिए संहार का रास्ता अख्तियार किया। रावण को उसी की भाषा में समझा दिया। कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांगलादेश और जम्मू काश्मीर से हिंदू पलायित कर गए। भागने का यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा। महंत आदित्यनाथ ने आह्वान किया कि ऐसी ताकतों से दो दो हाथ करने के लिए अब तैयार रहें। कार्यक्रम में हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश मंत्री अरुण भारती, जिला प्रभारी विजय आर्य, जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, उपाध्यक्ष्ज्ञ नागेंद्र बहादुर सिंह अभिषेक पाल, ई. अरविंद पाल, डॉ. अरुण, संतोष सिंह, यशकांत सिंह, अभय पाल, अजय सिंह गौतम, संजय चौधरी, अज्जू हिंदुस्थानी आदि शामिल रहे।