फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now Ghanshyam has started talking to the prisoners

Basti News: अब बंदियों से बातचीत करने लगा है घनश्याम

Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now Ghanshyam has started talking to the prisoners
बस्ती। 27 नवंबर से कारागार में निरुद्ध निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम को अब भी सामान्य बंदी की तरह बैरक नंबर नौ में ही रखा गया है। इधर, धीरे-धीरे कुछ बंदियों से उसकी बातचीत होने लगी है। हालांकि, अधिकतर समय वह अपनी बैरक में टहल कर गुजार रहा है।
विज्ञापन

इधर तीन -चार दिनों से उसके कुछ मुलाकाती आने लगे हैं। प्रभारी जेल अधीक्षक अपूर्वव्रत पाठक ने बताया कि मंगलवार को विचाराधीन बंदी घनश्याम शुक्ल के तीन रिश्तेदार मिलने आए थे। इनमें एक महिला थी। जेल मैनुअल के मुताबिक उनकी मुलाकात कराई गई। इससे पहले भी कुछ रिश्तेदार और हितैशी मिलने आए थे। विचाराधीन बंदी घनश्याम को बैरक नंबर नौ मुलाहिजा बैरक में रखा गया है। यह एक तरह की क्वारंटीन बैरक है, जहां बाहर से आने वाले नए बंदियों काे 10 दिन तक रखा जाता है।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि अवधि पूरी होने पर उसे दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 20 बंदियों की क्षमता वाली जिस बैरक में घनश्याम को रखा गया है उसमें 18 अन्य बंदी भी हैं। बता दें कि शुरुआत के दो-तीन दिन तक आरोपी बाकी बंदियों से दूरी बनाकर रखता था। बंदी भी उससे ज्यादा घुलना-मिलना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed