{"_id":"5e5562e18ebc3ef4113bd1e8","slug":"now-button-on-stf-target-basti-news-gkp342548423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फिरोज पठान के बाद एसटीएफ के निशाने पर सलमान उर्फ बटन, कई केस में है वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फिरोज पठान के बाद एसटीएफ के निशाने पर सलमान उर्फ बटन, कई केस में है वांछित
Wed, 26 Feb 2020 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचडीएफसी बैंक फरेंदा में हुई लूट का आरोपी सलमान उर्फ बटन अब एसटीएफ के निशाने पर है। जल्द ही वह भी एसटीएफ की गिरफ्त में होगा। उसे पकड़ने के लिए कई जिलों में सूत्रों को सक्रिय किया गया है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। करीबियों एवं रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार की अलसुबह एसटीएफ एवं बस्ती पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक में लूटकांड के मास्टर माइंड फिरोज पठान को मुठभेड़ में मार गिराया था। लूटकांड में शामिल सात लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सलमान उर्फ बटन फरार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उस तक न पहुंच पाए इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। बटन सिद्धार्थनगर के बतौरिया का रहने वाला है। उसने एचडीएफसी बैंक से सात लाख 65400 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। एसटीएफ के सीओ डीके शाही का कहना है कि जल्द ही वांछित चल रहे सलमान उर्फ बटन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम लगी हुई है, कभी भी कामयाबी मिल सकती है।
विज्ञापन