फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notices issued to 288 Anganwadis and 25 supervisors for laxity

Basti News: ढिलाई पर 288 आंगनबाड़ी व 25 सुपरवाइजरों को नोटिस

Tue, 03 Mar 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 288 Anganwadis and 25 supervisors for laxity
बस्ती। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरतने पर डीपीओ राजेश कुमार ने 25 सुपरवाइजरो और 288 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को नोटिस जारी किया है। साथ ही 50 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चेतावनी पत्र जारी कर स्थिति सुधारने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कई बार निर्देश के बावजूद लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत नहीं किया जा रहा है। इससे विभाग की छवि शासन स्तर पर खराब हो रही है। मामले में शासन स्तर से फटकार के बाद विभागीय जिम्मेदार सक्रिय हुए और ढिलाई बरतने वाले कर्मी चिह्नित किए गए। बताया गया कि पहले चरण में लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी और सुपरवाइजर को शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न करने पर मानदेय व वेतन रोकने का अल्टीमेटम दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती, धात्री और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चेहरा मिलान होने के बाद ही पोषाहार का वितरण होगा। पूर्व में दिसंबर 2025 तक अंतिम तिथि तय थी, लेकिन अब मार्च 2026 शुरू हो गया है, बावजूद इसके प्रमाणीकरण में ढिलाई बरती जा रही है। बताया गया कि 2655 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों से करीब दो लाख गर्भवती, धात्री और बच्चों को पोषाहार का वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed