Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to four secretaries for negligence

Basti News: लापरवाही पर चार सचिवों को नोटिस

Wed, 04 Feb 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Notice to four secretaries for negligence
बस्ती। जिले में स्वच्छता से समृद्धि अभियान में चयनित ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। समीक्षा में लापरवाही दिखने पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने नाराजगी जताई है। समीक्षा में पाया कि चार ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार न तो सफाई हो रही है न ही कूड़ा उठान किया जा रहा है। इस पर यहां के सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा है कि अभियान की मानीटरिंग में इन चारों ग्राम पंचायतों की स्थिति ठीक नहीं है। लापरवाही के चलते स्वच्छ भारत मिशन अभियान की गति तेज नहीं हो पा रही है। डीपीआरओ ने बताया कि गांव स्वच्छ हो और रोजाना कूड़ा कलेक्शन हो इसके लिए मानीटरिंग की जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत सचिव नागपुर टिकैत में तैनात ग्राम पंचायत सचिव राजमंगल दूबे की लापरवाही दिखी है। यहां रोस्टर के अनुसार सफाई नहीं हो रही है। आरआरसी क्रियाशील नहीं है। इसी प्रकार कथकपुरवा ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव तीरथ प्रसाद की भी लापरवाही दिखी है। आरआरसी क्रियाशील नहीं है। अच्छतपुर ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव पर ढिलाई का आरोप है। सफाई कार्य रोस्टर के अनुसार नहीं हो रहा है। पंचायत सचिव दृश्या सिंह को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed