{"_id":"f7040dfee714c8c088b88ceb997f37fd","slug":"notice-issued-against-ado-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गलत सूचना देने पर एडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गलत सूचना देने पर एडीओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। किसानों का अनुदानित बीज की उपलब्धता की सही जानकारी न देने वाले
विज्ञापन
एडीओ (एजी) राम कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब देने के लिए एडीओ
को तीन दिन का समय दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक ने
बताया कि उसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
एक दिन पहले दुबौलिया ब्लॉक स्थित कृषि गोदाम पर कुछ किसान बीज लेने गए थे। जब गोदाम बंद मिला तो किसानों ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। बाद में किसान एडीओ एजी के पास गए।
एडीओ एजी ने किसानों से कहा कि बीज उपलब्ध नहीं है, उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। जबकि जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि जिस समय किसान बीज लेने गए थे, उस समय गोदाम में 150 क्विंटल बीज उपलब्ध था। बताया कि किसानों को भ्रामिक जानकारी देने के आरोप में एडीओ एजी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अगर समय से जवाब नहीं दिया तो कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बताया कि जिले के सभी कृषि गोदामों पर अनुदानित बीज उपलब्ध है। लगभग 3500 क्विंटल बीज उपलब्ध है।
इसके साथ ही 45 सहकारी समितियों, मंडी समिति में इफ्को और एग्रो के केंद्रों पर भी बीज उपलब्ध है। अभी तक 8000 से अधिक पंजीकृत किसान अनुदानित बीज ले जा चुके हैं।
बीज की उपलब्धता का आलम यह है कि 1460 क्विंटल के सापेक्ष अब तक 7700 क्विंटल बीज का उठान कर लिया
गया है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि गोदामों पर ऑनलाइन पंजीकरण और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
कोई भी किसान पांच मिनट में पंजीकरण कराकर बीज ले सकता है। अगर किसी किसान को बीज मिलने में कोई दिक्कत होती है तो वह अपर जिला कृषि अधिकारी रामकलेश पासवान के मोबाइल नंबर 9721891107 पर सूचना दे सकता है। बीज उपलब्ध कराने के साथ संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।