फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nothing is accepted except old pension

Basti News: पुरानी पेंशन के अलावा कुछ मंजूर नहीं

Mon, 26 Aug 2024 01:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Aug 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Nothing is accepted except old pension
अटेवा ने देश स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए लाए गए यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर अटेवा के जिला संयोजक तौआव अली ने कहा कि सरकार जब गारंटीड पेंशन योजना की हिमायती है तो फिर उसे पुरानी पेंशन बहाल करने में समस्या क्यों हो रही है। पुरानी पेंशन ही मंजूर है। इससे अलग कोई भी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों को मंजूर नहीं है। यदि सरकार ने समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया तो अटेवा देश स्तर पर आंदोलन करेगा।


मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन पर निर्णय लेने में देरी करती है तो उसे आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय मंत्री बिजेंद्र वर्मा, मंत्री ध्रुव नारायण और जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ता से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की बड़ी उम्मीद थीख्ले किन सरकार ने सभी को निराश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed