फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Not Any Stone -breaks around polling centers

मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द हटवाए जाएंगे ईंट-पत्थर

Fri, 18 Feb 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Not Any Stone -breaks around  polling centers
‘मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द हटवाए जाएंगे ईंट-पत्थर’
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छोटी-छोटी चीजों पर गंभीरता से गौर किया जा रहा है। यहां तक कि मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द ईंट-पत्थर तक हटाने को कहा गया है ताकि मतदान के समय किसी विवाद की स्थिति में अराजकतत्व इन ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल अराजकता फैलाने में न कर सकें।
इसके लिए संबंधित थाने और ग्राम पंचायत को इसके लिए जिम्मेदार बनाया गया है। साथ ही चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर उसे अंतिम रूप देने में जुटा है। पिछली तैयारी समीक्षाओं में बताया गया कि तमाम प्राथमिक, माध्यमिक व इंटर कॉलेज में भवन निर्माण चल रहा है। जिसके लिए ईंट, गिट्टी, पत्थर आदि मंगाकर रखे गए हैं। इनमें से कई जगह अब भी उनके टुकड़े आदि पड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि इनकी मौजूदगी किसी भी समय शांति-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए इन्हें अविलंब हटवाने को कहा गया है। कहा गया है कि मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी भी तरह का ईंट-पत्थर या ऐसी कोई भी वस्तु न रहने पाए, जिसका प्रयोग अराजकता फैलाने के लिए किया जा सके।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि तैयारी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से इसे लेकर डीपीआरओ को निर्देशित किया जा चुका है। इसके साथ ही थानों को भी कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे मतदान केंद्रों को देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे चरण में तीन मार्च को होगा मतदान
जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। लिहाजा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांचों विधानसभाओं में कुल 15 सौ मतदान केंद्र तथा 2470 मतदेय स्थल हैं। इनमें 829 मतदेय स्थल एकल बूथ वाले हैं। दो बूथ वाले 499, तीन बूथ वाले 115, चार बूथ वाले 35, पांच बूथ वाले चार, छह बूथ वाले सात, सात बूथ वाले तीन, आठ एवं नौ बूथ वाले दो-दो, 10 बूथ वाले तीन तथा 11 बूथ का एक मतदान केंद्र है। इनमें अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 112 तो संवेदनशील श्रेणी में 122 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed