फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Non-teaching staff protested for 15 point demands

Basti News: 15 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff protested for 15 point demands
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई। कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि संगठन के लंबित मांगों पर सरकार अमल नहीं कर रही है। कर्मचारियों का उत्पीड़न जारी है। अर्हता होने के बाद भी उनका शिक्षक पद पर पदोन्नति नहीं किया जा रहा है। अर्जित अवकाश के नकदीकरण एवं कैशलेस चिकित्सा की मांग नहीं पूरी की जा रही है। शिक्षणेतर कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पदोन्नति होने पर 22 बी का लाभ और सहायक लिपिक को ग्रेड पे 2400 ग्रेच्युटी 2003 से लागू की जाए। अंत में 15 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल को सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक शिवकुमार, विजय प्रकाश मिश्र, रवि प्रकाश सिंह, संजय कुमार पांडेय, शिवाजी सिंह, राम कृष्ण यादव, भारत भूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed