{"_id":"59fe03ed4f1c1b8d698b96e9","slug":"nomination-in-local-body-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के 11, सदस्य के 65 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के 11, सदस्य के 65 पर्चे दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील मे नामाकंन करने लिए लगी प्रत्याशियो की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन पर्चा खरीदने और दाखिल करने वालों ने खूब दिलचस्पी दिखाई। इन सात दिनों में एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 860 पर्चे बिके। इनमें 130 अध्यक्ष पद और 730 सदस्यों के लिए पर्चे बिके। शनिवार को 11 ने अध्यक्ष और 65 ने सदस्य के लिए नामांकन किया। इस तरह अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 245 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इनमें अध्यक्ष के 31 और सदस्य के 216 उम्मीदवार हैं।
शनिवार को नगरपालिका बस्ती में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए कुल 23 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष के चार एवं सदस्य के 15 पर्चा बिका। इसी तरह बनकटी नगर पंचायत के लिए शनिवार को अध्यक्ष का शून्य और सदस्य के दो पर्चे बिके। शनिवार का दिन पर्चा दाखिला करने वालों का रहा।
रुधौली में अध्यक्ष के 7 समेत 23 नामांकन
रुधौली। निकाय चुनाव नामांकन के सातवें दिन रुधौली में अध्यक्ष पद के 5 प्रत्याशियों ने कुल 7 सेटों में आवेदन किया जिसमें समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी समेत छह सेट निर्दल रहे।
विज्ञापन
स्थानीय तहसील पर मोहम्मद कौसर, विमलेश सोनी, लालचंद, मोहम्मद शमीम और सफीना खातून ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती को सौंपा। दूसरी ओर सभासद पदों के लिए भी कुल 17 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। शनिवार होने के बावजूद अध्यक्ष के 5 तो सभासद पद के 6 नामांकन पत्रों की विक्रय हुई।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद शमीम ने जुलूस निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उनका जुलूस पार्टी कार्यालय से बखिरा तिराहा, डुमरियागंज तिराहा मदरसा रोड, महादेव सिंह तिराहा, भानपुर तिराहा होते हुए रुधौली तहसील तक पहुंचा जहां मौजूदा पुलिस बल ने समर्थकों को बैरीकेडिंग पर रुकते हुए नामांकन आवेदक समेत कुछ प्रमुख लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी।
नामांकन जुलूस में सपा प्रत्याशी के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव, भाई मोहम्मद शकील, रामकुमार यादव, फूलचंद यादव, समीउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।