फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nomination for BJP Mandal President

Basti News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

Tue, 17 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nomination for BJP Mandal President
गायघाट (बस्ती)। भाजपा कुदरहा मंडल इकाई के मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए बाबा झारखंडेश्वर नाथ मंदिर पर मंडल चुनाव अधिकारी सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार पांडेय, पंकज शुक्ल, दुर्गेश अग्रहरी, जनार्दन, विरेन्द्र राजभर, बलवंत सिंह और मनीष तिवारी के नाम सामने आए। चुनाव अधिकारी सुनील सिंह ने आवेदकों में किसी एक पर सहमति बनाने का प्रयास किया। आपसी सहमति नहीं बनने पर आवेदन पत्र ले लिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में मंडल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दो दिन बाद जिला चुनाव अधिकारी की सहमति से मंडल अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुई बैठक

बस्ती। भाजपा सॉऊघाट मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कड़र शिवमंदिर पर सोमवार को बैठक हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ल की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए गए। शुक्ल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। प्रदेश और केंद्र में लगातार भाजपा की सरकार बनना कार्यकर्ताओं के समर्पण की देन हैं। आज भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। इसकी मुख्य वजह पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष पद के चयन हेतु आवेदन ले लिए गए हैं। इसे पार्टी फोरम में पहुंचाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत चौहान ने की। इस मौके पर राजेश पाल चौधरी, शिवपूजन राजभर, उदय शंकर पांडेय, चंद्रमणि पाठक, बच्चा लाल चौधरी, सत्यपाल यादव, धर्मराज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed