{"_id":"5ea4512e8ebc3e902c207e40","slug":"nodal-officials-observed-hotspot-status-basti-news-gkp3491986193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में जिला, बस्ती पहुंच नोडल अधिकारियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में जिला, बस्ती पहुंच नोडल अधिकारियों ने डाला डेरा
Sun, 26 Apr 2020 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक जिले में कुल 23 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद शासन ने जिले को रेड जोन मानते हुए यहां नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। ये अधिकारी शनिवार को बस्ती पहुंच गए।
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा प्रशासनिक, एडी हेल्थ लखनऊ डॉ. जावेद हयात स्वास्थ्य तथा आईजी विजय भूषण की व्यवस्था जानने के लिए दिनभर प्रशासनिक, स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग बैठक कर यहां की तैयारियों व कोविड-19 से लड़ने की योजनाओं का खाका खींचा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा ने डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका व एडीएम रमेश चंद्र के साथ बैठक की, जबकि आईजी आशुतोष ने एसपी हेमराज मीणा व अन्य अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
एडी हेल्थ लखनऊ डॉ. हयात ने सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी, नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार, डॉ. सीएल कन्नौजिया व कोरोना की जंग में लगाए गए अन्य चिकित्सकों से बातचीत की। तीनों अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
सीएमओ कार्यालय पहुंचे एडी हेल्थ डॉ. हयात ने बताया कि नोडल अधिकारियों की टीम यहां के हालात को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। संक्रमितों की खोज के लिए तंत्र लगातार प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को और धारदार बनाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।