फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No shock... Anjali had hanged herself, the secret was revealed in the post-mortem.

Basti News: सदमा नहीं...फंदे से लटक गई थी अंजली, पोस्टमार्टम में खुला राज

Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
No shock... Anjali had hanged herself, the secret was revealed in the post-mortem.
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के असनहरा गांव में प्रधान के बेटे और बहू की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। परिवार के लोग मंगलवार को भी सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को सुबह नायब तहसीलदार शालिनी पटेल और पैकोलिया पुलिस गांव में पहुंची, करीब 12 बजे दिन में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। हालांकि अंजली के फंदा लगाकर लटकते ही उसे उतार लिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि असनहरा के प्रधान रामधीरज के पुत्र शनिदेव की शादी 17 नवंबर 2024 को अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के हलकारा का पुरवा निवासी अंजली से हुई थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई। नाराज होकर शनिदेव घर से निकल गया। इसी दौरान अंजली भी मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में आ गई। इसी बीच करीब तीन बजे दिन में प्रधान के छोटे बेटे गौतम कुमार को सूचना मिली कि गोंडा जिले के परसा तिवारी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से शनिदेव की मौत हो गई है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कि पति की ट्रेन से कटकर मौत होने के सदमे में अंजली की भी मौत हो गई लेकिन पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात सामने आने के बाद कहानी बदल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को करीब चार बजे अंजली ने फंदा लगा लिया था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसी समय उनकी नजर पड़ गई और उसे आनन-फानन उतार कर अस्पताल ले जाने लगे। मगर जलेबीगंज के पास पहुंचने पर अंंजलि की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अंजली के मायके वाले भी सोमवार की रात में असनहरा पहुंच गए। जबकि शनिदेव के परिजन शव लेने गोंडा गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि दोनों मौतें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं। शनिदेव के शव का पोस्टमार्टम गोंडा में हुआ है वहां से रिपोर्ट आएगी जबकि अंजली के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed