फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No room in trains, prepare for road travel

Basti News: ट्रेनों में नो-रूम, सड़क मार्ग से सफर की तैयारी

Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
No room in trains, prepare for road travel
बस्ती। रक्षाबंधन समेत कई पर्वों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल होने से लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई ट्रेनों में 31 अगस्त तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। तत्काल कोटे में भी सीट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कई लोग अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने या सड़क मार्ग से घर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। कानपुर जाने वाले रजनीश ने बताया कि ट्रेन में सीट नहीं मिली तो उन्हें बस से सफर करना पड़ा। वहीं जम्मू जाने वाले राघव ने बताया कि ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलने पर पहले बस से लखनऊ पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर जम्मू जाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बस्ती डिपो की सभी 102 निगम बसों को ऑनरूट कर दिया गया है। इसके अलावा 38 अनुबंधित बसें लोकल रूटों पर संचालित की जा रही हैं। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम बस्ती डिपो कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बसों को निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार रूटों पर भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन सभी रूटों पर आवश्यकता के अनुसार क्रमवार बसों का संचालन किया जाएगा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बहनों के लिए अभी अलग से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed