{"_id":"5d1a45f28ebc3e3c6609b6c1","slug":"no-petrol-wiyhout-petrol-basti-news-gkp312305572","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दो मिनट के लिए अपना हेलमेट दे दो प्लीज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दो मिनट के लिए अपना हेलमेट दे दो प्लीज...
विज्ञापन
पैट्रोल पम्प पर हेलमेट पहनकर तेल लेते लोग।
- फोटो : BASTI
फोटो
दो मिनट के लिए हेलमेट दे दो प्लीज...
बगैर हेलमेट पेट्रोल देने से कर्मचारियों का इन्कार
पेट्रोल पंप कर्मियों से उलझ रहे हैं वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पहली जुलाई से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के तेल न दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन प्रशासन की मंशा पर कुछ लोग पानी फेर रहे हैं। जिनके पास हेलमेट नहीं है, वे दूसरे से यह कहते दिखे कि भैया दो मिनट के लिए अपना हेलमेट दे दें प्लीज। तेल भरवा के वापस कर दे रहा हूं। कई तो इस जुगत में कामयाब भी हो गए।
सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं लगाने के वजह से अधिकतर घायलों की मौत हो जाती है। नियंत्रण के लिए जून में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया। नुक्कड़ नाटक, रैली, गोष्ठी आदि माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया। यह आदेश जारी किया गया कि पहली जुलाई से बगैर हेलमेट के दो पहिया चालकों और बगैर सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों में तेल नहीं दिया जाए।
सोमवार को शहर के कंपनी बाग चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे लोग बिना हेलमेट के फर्राटा भरते दिखे। जबकि पुलिस बूथ और सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे होमगार्ड देखते रहे। गांधी नगर की तरफ जाने वाली लगभग सभी कारों में बिना सीट बेल्ट लगाए लोग चल रहे थे। शास्त्री चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों को मिन्नतों के बाद उन्हें तेल दे दिया जा रहा था। कुछ ऐसा ही मालवीय रोड स्थित पेट्रोल पंप का नजारा था। यहां पंप कर्मियों से लोग उलझते भी दिखे। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे लोगों को लौटाया जा रहा था, लेकिन कुछ देर बाद वही व्यक्ति हेलमेट मांग कर तेल लेने की जुगत में कामयाब हुआ। धूप के चलते ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगे होमगार्ड के जवान पेड़ों के नीचे शरण लिए हुए थे, जिससे वाहन चालक बेखौफ निकलते रहे। कुछ राजनीतिक दलों की झंडा लगी चार पहिया वाहन के चालकों ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।
विज्ञापन
शहर के साथ कस्बों में दिखी सख्ती
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के छपिया, हनुमानगंज, अठदमा पेट्रोल पंपों पर प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव की अगुवाई में पुलिस ने इस आदेश का अनुपालन कराया। हेलमेट न लगाकर पहुंचने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल लिए बिना ही वापस जाना पड़ा। यहां भी लोगों ने उधार का हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाया। बिना हेलमेट के नही मिला पेट्रोल। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिला। पंप कर्मियों व पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों में काफी नोकझोंक हुई। कस्बे के बिहरा पेट्रोलपंप पर बहुत से बाइक सवारों को निराश लौटना पड़ा। वहीं, भदावल पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल नहीं मिला।
हेलमेट, सीट बेल्ट सुरक्षा के लिए है: आरटीओ प्रवर्तन
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि बिना हेलमेट व सीटबेल्ट लगाए वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है। कहते हैं कि हेलमेट व सीटबेल्ट वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए है। इसे लगाने की जिम्मेदारी सभी वाहन चालकों की है।