{"_id":"68585c375a8fd4cd990b4842","slug":"no-initiative-taken-to-end-the-fast-health-started-deteriorating-basti-news-c-207-1-bst1001-138801-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनशन खत्म कराने की पहल नहीं... बिगड़ने लगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनशन खत्म कराने की पहल नहीं... बिगड़ने लगी सेहत
Mon, 23 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनहित के मुद्दों पर शास्त्री चौक पर पांच दिनों से अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल सैनिक की हालत अब बिगड़ने लगी है। प्रशासन की तरफ से अनशन खत्म कराने की पहल नहीं हुई। रविवार को स्वास्थ्य टीम के परीक्षण में बीपी एवं शुगर लेवल सामान्य से कम मिला। टीम ने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटे में इलाज नहीं हुआ तो अनशनकारी की हालत और बिगड़ सकती है।
जिले के ताजा घटनाक्रम में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर 18 मई से सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल सैनिक शास्त्री चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए। वह अनशन स्थल पर डीएम- एसपी के आने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि खुटहन में विद्युत विभाग की लापरवाही से दो युवकों की मौत के मामले में विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। पैकोलिया के जीतीपुर में 13 साल की बेटी की हत्या के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया जाए। उभाई में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के मामले में कराई गई जांच को सार्वजनिक करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। इसके अलावा अपराध एवं भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मसलों पर वह डीएम- एसपी से कार्रवाई के लिए लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। लगातार अनशन पर बैठने के कारण उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। प्रशासन की तरफ से अभी कोई ठोस पहल अनशन खत्म कराने को लेकर नहीं हो रही है। पांचवें दिन उनके समर्थन में सत्येंद्र चौधरी, राजकिशोर चौधरी, अशोक पांडेय, प्रिंस शुक्ल, ओंकार चौधरी, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, बृजेश मिश्र, दयाशंकर मिश्र सहित कई राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।