फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No eye, bone and pediatric specialists, patients are getting upset

Basti News: नेत्र, हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीजों हो रहे परेशान

Fri, 20 Feb 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
No eye, bone and pediatric specialists, patients are getting upset
सांथा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहरसन में नेत्र, हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे मरीजों को परेशानी होती है। क्षेत्र में करीब 100 से ज्यादा गांव हैं। इनकी कुल आबादी करीब दो लाख है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 200 मरीज आते हैं। यहां सात स्वीकृत पदों के सापेक्ष तीन डॉक्टर ही तैनात हैं। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र के लोहरसन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब है। सीएचसी में स्वीकृत पदों में आधे से ज्यादा पद रिक्त पड़े हुए हैं। तीन चिकित्सकों के सहारे सीएचसी चल रही है। इस सीएचसी में सबसे ज्यादा जरूरत बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ की है। क्षेत्र से रोजाना करीब 200 से ज्यादा मरीज अपना इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन

अधिकतर लोग डॉक्टरों की कमी के कारण वापस लौटने को मजबूर हैं। आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण मजबूरन मेंहदावल सीएचसी या फिर निजी अस्पताल में अपना उपचार कराने जाना पड़ता है। इस कारण उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है और समस्याओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में कुल 10 डॉक्टरों के पद स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा समय में अधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. एसके सिंह ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं तीन डॉ. हरिशंकर पांडेय, डॉ. किरन त्रिपाठी, डॉ. कमलेश यादव पीजी करने गए हैं। डॉ. प्रमोद एक माह की छुट्टी पर हैं। फार्मासिस्ट के चार पद स्वीकृत हैं जिसमें एक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed