फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No arrangements to protect animals from cold

Basti News: पशुओं को ठंड से बचाने के इंतजाम नहीं

Fri, 17 Nov 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
No arrangements to protect animals from cold
अपर निदेशक पशुपालन ने सिरौता, सोभनपार व मखदुमपुर गो आश्रय स्थलों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. एमपी सिंह ने बृहस्पतिवार को सिरौता, सोभनपार व मखदुमपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थलों पर बिजली कनेक्शन, हरा चारा व ठंड से बचाव के लिए तिरपाल न मिलने मातहतों के फटकार लगाई।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रशांत कुमार व प्रधान को निर्देश दिए कि तुरंत व्यवस्था कराएं। अपर निदेशक पहले गो आश्रय स्थल सिरौता पहुंचे। वहां मौजूद पशु चिकित्साधिकारी मुंडेरवा डॉ. रविंद्र यादव, सचिव प्रदीप गुप्ता से जानकारी ली। दाना पंजिका, चिकित्सा रजिस्टर आदि अभिलेख की जांच की। मातहतों को निर्देश दिए कि क्षेत्र से पराली इकट्ठा कराकर उसे चारे के लिए संरक्षित कर लें। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगवाएं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय बनकटी पहुंचे अपर निदेशक ने सुविधाओं का जायजा लिया। अस्थायी गो आश्रय स्थल मकदुमपुर एवं शोभनपार में चारा व दाना की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निर्देश दिए कि क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित करें। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, ज्ञानचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed