फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nivida per lagaye rok

निविदा जारी करने पर मुख्य अभियंता ने लगाई रोक

Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
nivida per lagaye rok
पीडब्ल्यूडी : मुख्य अभियंता ने सख्त किए तेवर
विज्ञापन

बस्ती। लोक निर्माण विभाग पर सीएम की नजर ने जिम्मेदारों के कान खड़े कर दिए हैं। इधर मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने भी जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली पर अपने तेवर सख्त करने शुरू कर दिए हैं। मंडल के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के टेंडर प्रक्रिया में मिली शिकायत पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता बस्ती वृत्त को कड़ा पत्र लिखा है। निर्देश दिया है कि इस टेंडर के फाइनेंसियल बिड (टेंडर) को तब तक न खोल जाए जब तक इसके गुणवत्ता परीक्षण की जांच पूरी न हो जाए।

जिले में तैनात पूर्व एक्सईएन प्रांतीय खंड आलोक रमन सहित कई अभियंताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाज गिरा दी है। एक्सईएन को बर्खास्त करने का फरमान जारी हो गया है। मुख्यमंत्री के इस सख्ती से विभाग में हड़कंप मचा है। विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर यहां लगातार सवाल उठ रहे हैं, मगर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच तत्कालीन मुख्य अभियंता आईएन सिंह के सेवानिवृत्त के बाद यहां का प्रभार देख रहे मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने इस मार्ग को लेकर पात्रता में खेल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त निविदा का परीक्षण अधीक्षण अभियंता बस्ती वृत्त लोनिवि ने किया है। इस संबंध में यह शिकायत मिली है कि निविदा में प्रतिभाग करने वाले सभी ठेकेदारों के बिड का समुचित ढंग से तकनीकी परीक्षण नहीं किए बिना सभी को अपात्र घोषित कर दिया गया है। तकनीकी परीक्षण के गुणवत्ता की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई वृत्त लोक निर्माण विभाग गोरखपुर को नामित किया गया है। उपरोक्त के संबंध में अग्रिम आदेश तक निविदा की फाइनेंसियल बिड नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच चल रही है जो एकाध दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed