फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nirmal Neer project inspected by CDO

सीडीओ ने किया नीर निर्मल परियोजना का निरीक्षण

Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Neer project inspected by CDO
परियोजना का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
 सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने कुदरहा विकास खंड के छरदही  में चल रहे नीर निर्मल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइप लाइन,  सामुदायिक बैठक, वाल राइटिंग, जन जागरूकता और स्वच्छता के साथ ही चल रहे  कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ किया। सीडीओ ने कहा कि परियोजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, जिससे सरकार की मंशानुरूप ग्रामीणों को शुद्ध  पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

ग्राम  एवं उद्योग विकास समिति के प्रबंधक राम सिंह ने सीडीओ को परियोजना की  स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि परियोजना के अनुरूप त्वरित गति से कार्य कराया जा रहा है और समय सीमा के भीतर ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिए घर-घर टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने लगेगा। बताया कि कुदरहा विकास खण्ड के छरदही, कुदरहा, वैसिया कला और  जिभियांव में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। सीडीओ ने परियोजना के निरीक्षण के दौरान  खंड विकास अधिकारी मलिक मोहम्मद असलम, जल निगम के अधिशासी अभियंता विशेसर  प्रसाद, सलाहकार भूपेश दूबे, रितेश पांडेय, राजकुमार सिंह, दीन  दयाल दूबे, ग्राम प्रधान अखिलेश गिरी,  अशोक कुमार सिंह, सुनीता देवी, सौरभ  दूबे, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed