{"_id":"67b22d3514ad901038036c2b","slug":"nipun-assessment-test-of-477-council-schools-starts-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132107-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से 477 परिषदीय विद्यालयों का निपुण असेसमेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से 477 परिषदीय विद्यालयों का निपुण असेसमेंट टेस्ट
Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 477 परिषदीय विद्यालयों का निपुण आकलन सोमवार से किया जाएगा। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पहले चरण में 179 विद्यालयों का आकलन हो चुका है। इसमें अधिकतर विद्यालय निपुण पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के क्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं की ड्यूटी आकलन के लिए लगाई गई है। निपुण भारत मिशन के प्रभारी डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि निपुण एसेसमेंट टेस्ट 17 से 28 फरवरी तक चलेगी। डायट प्रशिक्षुओं को असेसमेंट के लिए विद्यालय आवंटित कर दिए हैं।
बताया कि असेसमेंट के लिए 477 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इनमें बस्ती सदर के 50, बनकटी के 36, कुदरहा के 33, सल्टौआ के 51, रामनगर के 46, सांऊघाट के 32, गौर के 42, रुधौली के 38, कप्तानगंज के 17, परसरामपुर के 26, दुबौलिया के 27, हर्रैय के 25, विक्रमजोत के 30, बहादुरपुर के 24 विद्यालय शामिल हैं। संवाद