{"_id":"64e7a85ff8dadc18500580e4","slug":"nine-council-teachers-found-absent-salary-suspended-basti-news-c-207-1-bst1001-3263-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनुपस्थित मिले नौ परिषदीय शिक्षक, वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनुपस्थित मिले नौ परिषदीय शिक्षक, वेतन बाधित
विज्ञापन
संबंधित ब्लॉकों के बीईओं की जांच में अनुपस्थित मिले शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को विभिन्न विकास खंड के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ शिक्षक बगैर किसी कारण के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों के एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
खंड शिक्षाधिकारी साॅऊघाट के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय सबदेइया कला में शिक्षक अनामिका सिंह, सबदेइया खुर्द में शशि देवी एवं पूजा सरोज अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई। बीईओ कप्तानगंज के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में शिक्षक वंदना सिंह, साक्षी शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह में ममता द्विवेदी एवं बीईओ दुबौलिया के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय पकरी बख्सवार में बबिता सिंह, नीतू सिंह, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर में सुरेंद्र प्रताप चौधरी अनुपस्थित पाई गई। बीएसए ने सभी अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।