{"_id":"69d00c238ac80b198f009994","slug":"nine-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-vikramjot-basti-news-c-207-1-bst1006-156104-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग लगने से विक्रमजोत में गेहूं की नौ बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग लगने से विक्रमजोत में गेहूं की नौ बीघा फसल जलकर राख
विज्ञापन
छावनी। विक्रमजोत कस्बे के दक्षिण सीवान में शुक्रवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
कस्बे से कुछ दूरी पर सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद हवा चलने के कारण उसका तेजी फैलाव होने लगा। देखते ही देखते कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल आग की लपटों में जलने लगी। ग्रामीण जब तक सिवान में पहुंचते तब तक मो. सादिक का डेढ़ बीघा, ओम प्रकाश और साना उल्काला का चार-चार बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
हल्का लेखपाल शिप्रा ने बताया कि मौके का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षति का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट तहसील में भेज दी जाएगी। संवाद