फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Night operation, 12 stray cattle caught

Basti News: रात में चला अभियान, 12 छुट्टा मवेशी पकड़े गए

Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Night operation, 12 stray cattle caught
काउ कैचर के साथ निकली नगर पालिका टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका टीम बुधवार रात काउ कैचर के साथ शहर में निकली। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में छुट्टा मवेशियों की धर पकड़ गई। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में विचरण कर रहे 12 छुट्टा मवेशी पकड़े गए। जिन्हें गोशाला भिजवा दिया गया।

सड़क पर घूमने वाले छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने की कवायद नगर पालिका की ओर से शुरू कर दी गई है। शहर के मूड़घाट, कटरा, मालवीय मार्ग पर टीम काउ कैचर के साथ मुस्तैद रही। इस दौरान एक-एक कर 12 मवेशी पकड़े गए। ईओ ने बताया कि रात के समय अभियान चलाने में काफी सहूलियत रहती है। ट्रैफिक न होने से मवेशियों को पकड़ने में आसानी होती है। दिन में सड़क पर मवेशियों को पकड़ने के दौरान यातायात प्रभावित होता है। दुर्घटना की भी आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि सभी पशुपालक अपने मवेशी को बांधकर रखें। यदि सड़क पर छुट्टा घूमते हुए मिलेंगे तो उन्हें पकड़कर गोशाला में भेजवाया जाएगा। इसके बाद जुर्माना वसूल किया जाएगा। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed